इन 8 चीजों का सेवन करें खाली पेट, ज्यादा लाभदायक होते हैं साबित

By: Ankur Tue, 29 Mar 2022 2:23:09

इन 8 चीजों का सेवन करें खाली पेट, ज्यादा लाभदायक होते हैं साबित

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए जो कि सभी जानते हैं और लोग इनका सेवन भी करते हैं। लेकिन इसी के साथ आपको यह जानना भी जरूरी हैं कि इन सेहतमंद चीजों का सेवन कब किया जाना चाहिए ताकि ये ज्यादा लाभदायक साबित हो। जी हां, आहार में कुछ चीजों का सेवन खाने के बाद किया जा सकता है, जबकि कुछ चीजों को खाली पेट खाना ज्यादा लाभदायक माना जाता है। आज इस कड़ी एम् हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खाली पेट खाने से सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

eat these foods empty stomach,healthy living,Health tips

दालचीनी

दालचीनी कई मायनों में सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है। अगर आप इसे अपने सुबह की डाइट का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो इसका सेवन शहद के साथ करें। खाली पेट शहद और दालचीनी का पानी पीएं और हेल्दी रहे। इससे वजन भी कम किया जा सकता है।

eat these foods empty stomach,healthy living,Health tips


गर्म पानी में शहद

सुबह-सुबह गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने को सेहत के लिहाजे से काफी लाभदायक माना जाता है। शहद में कई प्रकार के खनिज, विटामिन, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम होते हैं जो आपकी आंत को साफ रखने में सहायक है। इसके अलावा इसे गर्म पानी के साथ मिलाने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। गर्म पानी में शहद का सेवन करना इसीलिए फायदेमंद माना जाता है।

eat these foods empty stomach,healthy living,Health tips

आंवले का रस

खाली पेट अगर आप आंवला रस पिएं तो यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भी भरपूर मात्रा में आयरन विटामिन सी, और कई तरह के खनिज लवण होते हैं जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। आप गुनगुने पानी में एक या दो चम्मच आंवला का रस मिलाकर रोज पी सकते है इससे आपके सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

eat these foods empty stomach,healthy living,Health tips

नींबू पानी

नींबू पानी वजन घटाने में मददगार होता है, लेकिन इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। सुबह खाली पेट गर्म पानी में आधा नींबू और थोड़ा सा शहद मिलाएं। ये ड्रिंक सुबह आपके पाचन तंत्र को ठीक करके पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। नींबू शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है। ये आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

eat these foods empty stomach,healthy living,Health tips


पपीता

मल त्याग को बेहतर बनाए रखने के लिए पपीते का खाली पेट सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। साल के हर मौसम में आसानी से उपलब्ध पपीता को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। पपीता न केवल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक है साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। डायबिटीज रोगियों के लिए भी पपीते का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

eat these foods empty stomach,healthy living,Health tips

भिगा हुआ बादाम

बादाम में मैग्नीशियम, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता है। हालांकि अगर आप गलत तरीके से बादाम खाते हैं तो इसका भी गलत असर हो सकता है। बादाम को खाने का सही तरीका ये है कि इसे रात में पानी में भिगा दें और सुबह खाएं। इसका छिलका हटा दें। इसे सुबह खाने से आप पूरे दिन ऊर्जावान और अच्छा महसूस करेंगे।

eat these foods empty stomach,healthy living,Health tips


अंडा

अगर खाली पेट अंडा खाया जाए तो यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खाली पेट अंडे का सेवन करने से आपको दिनभर की जरूरी न्यूट्रीशन मिल जाता है और आप दिनभर एनर्जी से भरे होते हैं। बता दें कि इसमें कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होती है और इस वजह से ये आपके वजन को घटाने में सहायक होता है।

eat these foods empty stomach,healthy living,Health tips

किशमिश का पानी

किशमिश लोकप्रिय सूखे मेवों में शामिल है। इसका स्वाद मीठा होता है। इसे अधिकतर लोग पसंद करते हैं। किशमिश को अंगूर सुखाकर बनाया जाता है। स्वास्थ्य के लिए ये लाभकारी होती है। किशमिश में पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन की उच्च मात्रता होती है। बादाम की तरह, किशमिश को भी रात भर पानी में भिगो दें। इससे इसमें मौजूद न्यूट्रिशन का स्तर बढ जाता है। किशमिश में नेचुरल मिठास होती है जो आपको पूरे दिन ऊर्जा देता है। वे खून में शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। इसे खाने से कुछ मीठा खाने की चाहत कम हो जाती है। इसके अलावा किशमिश के पानी का सेवन करना भी सेहत के लिए फायदेमंद है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com